बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और यात्री वाहनों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने शनिवार को जिलेभर में विशेष प्रवर्तन एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित हो रही तीन यात्री बसों तथा निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे चार मालवाहक वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों का चालान करते हुए कुल 2.35 रूपये लाख का प्रशमन शुल्क वसूला गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बृजेश के निर्देशन में चलाए गए अभियान में यात्री बसों के परमिट, मालवाहक वाहनों की भार क्षमता व सड़क सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। यह भी प...