बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: - बेटे के हाथों सुहाग गंवा चुकी फूलमती अस्पताल के वार्ड में पति की मौत से अनजान - होश आने के बाद बार-बार पूछ रही पर कोई सच बताने की नहीं जुटा पा रहा है हिम्मत यह भी पढ़ें- Balrampur News: मां को बचाने दौड़े पिता की बेटे ने कर दी हत्या,मां घायलदुखद घटना तुलसीपुर। तुलसीपुर कस्बे की तंग गली से शनिवार देर रात उठी चीखें पूरे इलाके के लिए ऐसी दर्दनाक दास्तान बन गईं, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं, जिस बेटे को माता-पिता ने मेहनत-मजदूरी कर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने शराब के नशे में अपने ही परिवार को तबाह कर दिया। मां पर बेरहमी से बरस रहे डंडों के बीच पत्नी को बचाने पहुंचे पिता अपनी जान गंवा बैठे, जबकि घायल मां अस्पताल में होश आने के बाद बार-बार पति के बारे में पूछती रही। परिवार का कोई सदस्य उन्हें यह बताने...