Balrampur News: पंचायत सहायकों को तीन दिन दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण
बलरामपुर, सितम्बर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गांवों में कार्यरत पंचायत सहायकों को विभागीय कार्यों के संचालन में दक्ष बनाने के लिए 14 से 16 सितंबर तक विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने सभी विकासखंडों में प्रशिक्षकों की तैनाती करते हुए समय से प्रशिक्षण की व्यवस्था पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण संबंधित ब्लॉक सभागार में प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसमें पंचायत सहायकों को एसएनए स्पर्श, पीएफएमएस, डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन, स्वयं की आय (ओएसआर), आधार कार्ड सेवाओं और अन्य विभागीय योजनाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए सदर में सीमा चौधरी, गैसड़ी में देवेंद्र पांडेय, हरैय्या सतघरवा में आकाश विश्वकर्मा, पचपेड़वा में सुमित सौरभ सिंह, रेहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.