बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत परसपुर करौंदा स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर भवन से कंप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी समेत अन्य सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता और ग्राम पंचायत प्रशासक कपिल देव वर्मा ने संयुक्त हस्ताक्षर से थाना तुलसीपुर में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर पंचायत भवन से दो बैटरी, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, चार बोरी डेस्क और एक कैमरा चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह इसकी जानकारी हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तहरीर में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। देवीप...