बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वीबी-ग्राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में पंच सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रशासकों व योजना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पंचायतों को योजना के क्रियान्वयन में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने और गांव स्तर पर पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। पंच सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, ब्लॉक प्रमुख व प्रशासक, ग्राम प्रधान व प्रशासक, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना निदेशक समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की भी सहभागिता रही। यह भी पढ़ें- Pakur News: वीबी-जी राम जी के क्रियान्वयन को लेकर ...