Balrampur News: न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल
बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने अपर जिला जज (प्रभारी अधिकारी) न्यायालय परिसर को शिकायती पत्र देकर मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शिकायती पत्र में कहा गया है कि न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा आने-जाने वाले लोगों की प्रभावी जांच नहीं की जा रही है। इसके चलते परिसर के भीतर ज्वलनशील व अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने की आशंका बनी रहती है। पत्र के अनुसार गुरुवार को न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति के पास से दो बंडल माचिस बरामद की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक उजागर हुई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: न्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.