Balrampur News: नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए दीं आहुतियां
बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा तुलसीपुर की ओर से गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञशाला प्रांगण में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक जप, व्रत और अनुष्ठान करने वाले साधकों ने पूर्णाहुति के रूप में गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां समर्पित कीं। साधकों ने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे गुरु वंदना से हुआ। वरिष्ठ परिव्राजक राम भारती गोस्वामी, श्रद्धा कसौधन और खुशी जायसवाल ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू भैया सहित सैकड़ों साधकों ने विभिन्न पारियों में यज्ञ में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : पूर्णाहुति के साथ 24 हजार गायत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.