Balrampur News: नैकिनिया और बेलीखुर्द गांव में वन्यजीवों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
बलरामपुर, अक्टूबर 28 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग के जनकपुर रेंज अंतर्गत नैकिनिया और बेलीखुर्द गांव में वन विभाग की ओर से जंगली जानवरों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए और सतर्कता बरतने की अपील की गई। वन विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार द्विवेदी और वन दरोगा अंजनी कुमार शुक्ल ने ग्रामीणों को जंगल के आसपास और खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उनके नजदीक न जाएं और न ही उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास करें। वन्यजीवों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों में जागरूकता और सतर्कता से वन्यजीवों के हमले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.