बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकास खंड तुलसीपुर के ग्राम नेवाजपुर में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नल तो लगाए गए हैं, लेकिन उनसे नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को आक्रोशित ग्राीमीणों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन गांव में योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही जल शक्ति मंत्री और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपू...