Balrampur News: नेपाल से आ रहा पहाड़ी नालों का कहर: हर्रैया सतघरवा क्षेत्र में कटान से सैकड़ों हेक्टेयर खेती समाई, दर्जनों मकानों पर संकट
बलरामपुर, जुलाई 21 -- Balrampur News: हर्रैया सत्कारवा/बलरामपुर, संवाददाता। नेपाल से निकलने वाले पहाड़ी नाले धोबैनिया और जमघरा में लगातार आ रहे उफान ने हर्रैया सतघरवा क्षेत्र के तराई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव के कारण शंकरपुर, गिरगिटही लखाही, लौकी कला, गोटटुटवा, सहतीपुरवा, मझरेटी, टेढ़ीप्रास और उदईपुर खैरहनिया सहित कई गांवों की सैकड़ों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि कटकर नालों में समाहित हो रही है। लगातार हो रहे कटान से किसानों की आजीविका पर संकट गहरा गया है और गांवों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में थोड़ी भी बारिश होने पर इन नालों में तेज उफान आ जाता है। हर साल खेतों का बड़ा हिस्सा कट जाता है, जिससे किसानों की जमीन लगातार सिमट रही है। कई परिवार ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.