Balrampur News: नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत एमएलके पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रस्तुत करते हुए युवाओं और आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कई टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आलोक, उमेश, दिनेश, ऋषभ, कविता, अंकिता वर्मा, अंकिता और साधना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल किया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: हरबर्टपुर में एक हजार से अधिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.