Balrampur News: नीचे लटक रहे बिजली के तार, हादसे की आशंका
बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: तुलसीपुर। देवीपाटन मंदिर रोड स्थित मिलन टेंट हाउस के सामने बिजली पोल से तार नीचे की ओर लटक रहे हैं। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में तारों के नीचे लटकने से खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि पोल पर लटके तारों के कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर लटके तारों को व्यवस्थित कराने और पोल को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.