Balrampur News: निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की मौत
बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के शुक्लागंज बाजार में शनिवार रात निर्माणाधीन पुल में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली देहात बलरामपुर क्षेत्र के कोइलिहा निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र देवतादीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिनेश कुमार रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को अपनी 35 वर्षीय पत्नी रेनू को उनके मायके रामपुर बगनहा लेकर आए थे। शनिवार शाम करीब पौने छह बजे वह किसी से मिलने की बात कहकर बाइक लेकर ससुराल से निकले थे। बताया गया कि रात करीब आठ बजे गोंडा की ओर से उतरौला की तरफ जाते समय शुक्लागंज बाजार में निर्माणाधीन पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.