बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: बलरामपुर। किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग सख्त निगरानी कर रहा है। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि सहकारी समितियों और खुदरा विक्रेताओं को शासन द्वारा तय दर पर ही उर्वरक बेचने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक कीमत वसूलने पर फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिक मूल्य वसूली की शिकायत तत्काल विभाग को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...