बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर। जिले के फुटकर खाद विक्रेताओं ने समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी रोकने और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। आरोप लगाया गया कि थोक विक्रेता यूरिया, डीएपी समेत अन्य उर्वरक अधिक कीमत पर बेचने के साथ अतिरिक्त उत्पाद खरीदने की शर्त भी लगा रहे हैं। इससे खुदरा विक्रेताओं के सामने संकट खड़ा हो गया है साथ ही किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। विक्रेताओं ने मामले की गोपनीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए एफओआर दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, दो उर्वरक विक्रेताओ...