Balrampur News: निरीक्षण में 75 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक मिले अनुपस्थित
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने 21 से 29 जुलाई के बीच जिले के नौ शिक्षा क्षेत्रों में 76 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 75 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। वहीं, ऑनलाइन अनुश्रवण के दौरान छह विद्यालय बंद पाए गए। विभाग ने सभी संबंधितों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की। रिपोर्ट के अनुश्रवण में कुल 75 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इनमें तीन प्रधानाध्यापक, 26 सहायक अध्यापक, 39 शिक्षामित्र और सात अनुदेशक शामिल हैं। विभाग ने अनुपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.