Balrampur News: निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन और मानदेय रोका
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में कर्मचारियों की मनमानी और बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सुबह 10:50 बजे ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों कर्मचारियों का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक एमआईएस प्रभारी विजय पटेल, सहायक अध्यापक एवं आधार ऑपरेटर हिमांशु चौहान और कार्यालय सहायक अरविंद कुमार तिवारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय की फीडबैक रिपोर्ट के अनुसार विजय पटेल निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.