बलरामपुर, अक्टूबर 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में शनिवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के छठे दिन निबंध प्रतियोगिता और सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम कराया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय डिजिटल युग में भ्रष्टाचार पर अंकुश, संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। मुख्य अतिथि मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने कहा कि डिजिटल क्रांति ने मानव जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने ई-गवर्नेंस तथा प्रो. विमल कुमार वर्मा ने डिजिटल विभाजन और साइबर सुरक्षा पर विचार रखे। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में नमन श्रीवास्तव प्रथम, राजवर्धन द्वितीय तथा अब्दुल और अभिषेक संयुक्त रूप से तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सोनाहातू में बच्चों को साइबर फ्रॉड से...