Balrampur News: निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने तुलसीपुर थाने पर किया प्रदर्शन
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: गैसड़ी/जरवा, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम शेखडीह जरवा निवासी 26 वर्षीय अशफाक पुत्र इरशाद की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को तुलसीपुर थाने ले जाकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी से अस्पताल की जांच कराकर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई जुल्फेकार ने बताया कि मंगलवार शाम अशफाक को अचानक पेट में असहनीय दर्द व बुखार हुआ। परिजन जावेद और छोटे भाई मोहर्रम अली के साथ उसे वाहन से अवध हॉस्पिटल तुलसीपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर अब्दुल महबूब खान ने इलाज शुरू किया। आरोप है कि तीन दिन इलाज चलने के बाद गुरुवार सुबह करीब 60 हजार रुपये जमा कराने के बाद मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.