Balrampur News: नाली में पाइप डालने को लेकर मारपीट, चार पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के नहरबालागंज गांव में नाली में पाइप डालकर गंदा पानी घर के सामने गिराने के विरोध पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार लोगों ने युवक व उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नहरबालागंज निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्टूबर को करीब 11 बजे हरिश कुमार पासवान, रूप नारायण उर्फ राजू, पंकज और पुष्पा देवी उसके घर के पास नाली में पाइप डालकर गंदा पानी उसके सहन निकास के सामने गिरा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता से भी मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.