बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया क्षेत्र के सहिजना गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सहीदुनन्निसा पत्नी मोहम्मद अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर समय से मुकदमा दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक 15 अक्टूबर को वह घर के सामने खड़ी थीं। इसी दौरान नाली के पानी की निकासी को लेकर पड़ोसी अहमद अली उर्फ कुद्दन और उसके परिवार के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि अहमद अली, खुदई, अनवर और निक्का ने उनकी पुत्रवधू के साथ गालीगलौज...