बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: गौरा चौराहा। क्षेत्र के बेलहसा, रतनपुर, चिवटिहवा, हरनहवा, सुस्ता, धोबहा, जहंदरिया, त्रिलोकपुर और हज्जीडीह गांवों में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल है। नालियां कूड़े-कचरे से पटी होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों अतुल चौधरी, संतोष तिवारी, अशोक यादव, सनोज शर्मा, छेदी पासवान, मंजूर अहमद और ननकऊ सिंह ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल सफाई अभियान चलाकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे धुसाह उत्तरी के लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...