Balrampur News: नाला निर्माण के चलते उड़ रही धूल से व्यापारी परेशान
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। दीपावली के त्योहारी सीजन में तुलसीपुर के लाल चौराहा से हनुमानगढ़ी मंदिर मार्ग पर नाला निर्माण के चलते उड़ रही धूल व्यापारियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य से पूरा मार्ग धूल-गुबार से पट गया है। इससे बाजार की रौनक फीकी पड़ने लगी है। व्यापारियों ने बताया कि दिनभर वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल दुकानों में रखे कपड़े, मिठाई, किराना और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर जम रही है। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। धूल से आंखों में जलन और सांस संबंधी दिक्कतों का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि वे विकास कार्य के विरोध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.