बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। भगवतीगंज में रामलीला संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के 84वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सोमवार को धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में हुआ। पहले दिन सुंदरकांड, मुकुट पूजा, नारद मोह, रावण के अत्याचार, पृथ्वी के करुण विलाप और प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के पाठ और मंचन से हुई। इसके बाद विधि-विधान से मुकुट पूजा संपन्न कराई गई। रामलीला में भगवान शंकर और माता पार्वती के संवाद के माध्यम से श्रीराम नाम की महिमा का वर्णन किया गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सरसई नावर में नारद मोह और राम जन्म की लीला का मंचन इसके बाद नारद ...