Balrampur News: नामांतरण ऑनलाइन करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर। संवाददाता। बैनामे के बाद नामांतरण (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कलेक्ट्रेट बार संघ भवन में हुई बैठक में तुलसीपुर और उतरौला बार एसोसिएशन के आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों तहसीलों के बार संघ की ओर से आंदोलन में सहयोग के लिए समर्थन पत्र मिला था। इसके क्रम में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर बैठक की। तय किया गया कि यदि तुलसीपुर और उतरौला के अधिवक्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन में शामिल होते हैं तो उनके साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में अधिवक्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.