बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में विशुनापुर मश0 कोयलरा गांव निवासी अर्जुन पुत्र तिलकराम और उसके पिता तिलकराम शामिल हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, आरोपी अर्जुन नाबालिग से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। इसको लेकर उसके पिता को भी जानकारी दी गई थी। आरोप है कि नौ अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अर्जुन उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, आरोपी ...