बलरामपुर, अगस्त 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा व्यक्ति पर 16 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। आरोपी के पहले से आठ बच्चे होने की बात भी शिकायत में कही गई है। नाबालिग के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार 22 अगस्त को नाबालिग घर से लापता हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहम्मद जुबेर उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नाबालिग घर में रखे सोने के झाला, डिस्क व नथिया और चांदी की पायल भी साथ ले गई है। परिजन ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके आठ बच्चे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से नाबालिग को बरामद करन...