बलरामपुर, अगस्त 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही रहने वाला रवि गौतम 11 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।तहरीर में यह भी बताया गया है कि आरोपी ने किशोरी को दो बटन वाला मोबाइल फोन दिया था। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक पर एफआईआर बाद में यह मोबाइल परिजनों के हाथ लगा, जिसके बाद उन्हें उसके साथ ले जाए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस...