Balrampur News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। पीड़िता की तरफ से कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनकी 12 वर्षीय पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। रातभर परिवार के लोग रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह करीब चार बजे बालिका गांव की एक महिला के साथ वापस घर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ करने पर बालिका पहले काफी डरी हुई थी। बाद में उसने बताया कि गांव की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.