बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर राजेश उर्फ अज्ञात निवासी कटुई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि 30 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे महिला घर पर नहीं थी। इसी दौरान आरोपी घर आया और उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। तहरीर में महिला ने बताया कि बेटी घर से सोने की पायल, नथुनी और झुमकी के अलावा 50 हजार रुपये भी ले गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। महिला ने आरोपी की पत्नी सुरियाना पर भी मामले में सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा...