बलरामपुर, अगस्त 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पुत्री कुछ दिनों से रिश्तेदारी में आई हुई थी। आरोप है कि तीन अगस्त की रात गांव का एक युवक उसे शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका。

पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आ...