Balrampur News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक घटना 14 अगस्त की भोर करीब चार बजे की है। आरोप है कि छोटू उर्फ आशिफ पुत्र हयात नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। परिजनों के मुताबिक काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने घर में रखी कुछ नकदी और जेवरात भी गायब होने की बात कही है। नाबालिग के नहीं मिलने पर पिता ने कोतवाली उतरौला पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग व आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.