Balrampur News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
बलरामपुर, अगस्त 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना हरैया क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 31 जुलाई की सुबह करीब तीन बजे एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना में एक महिला ने भी युवक का सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश के साथ नाबालिग किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास में जुटी हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.