Balrampur News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, आरोपी पर केस दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पीड़ित पिता के मुताबिक छह अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उनकी नाबालिग पुत्री लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की, लेकिन किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद घर में मौजूद मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि एक नंबर पर संपर्क होने पर अनिल कुमार ने फोन उठाया और उसने किशोरी से पहले से संबंध होने और शादी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.