बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रमईडीह (मुड़िला) निवासी 17 वर्षीय अर्जुन वर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह 17 अगस्त की शाम करीब छह बजे नानी के घर से बिना बताए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी के मुताबिक अर्जुन करीब 15 वर्षों से अपनी नानी के घर पिपरिहवा (मुड़िला) में रह रहा था। उसके पिता शिवकुमार वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। 17 अगस्त की शाम अर्जुन घर से निकला और इसके बाद वापस नहीं आया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। किशोर के लापता होने के बाद रिश्तेद...