Balrampur News: नाग पंचमी पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: सादुल्लानगर, संवाददाता। नाग पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं और बाबा श्री सिद्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर दूध, लावा, बेलपत्र, चना व पुष्प अर्पित किए। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति की ओर से नाग पंचमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा, नाग देवता को अर्पित किया दूध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.