बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा विलासपुर निवासी अनुज कुमार के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने और खाई में डुबोकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वीरपुर कलां निवासी परविंदर सिंह और लक्की सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में वीरपुर कलां जा रहा था। आरोप है कि वीरपुर मिल के पास गांव की ओर जाने वाली नहर के पुल के नीचे पहुंचने पर परविंदर सिंह और लक्की सिंह ने उसे रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक, दोनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की और सड़क किनारे खाई में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बचाई जान शोर सुनकर ...