बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरनपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम प्रधान का भाई कथित तौर पर नशे की हालत में विद्यालय परिसर में पहुंच गया और एक छात्र से मारपीट करने लगा। साथी छात्र के साथ मारपीट का विरोध करने पर उसने अन्य छात्रों को भी पीटने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का भाई मुकेश बुधवार को शराब के नशे में विद्यालय परिसर में पहुंचा और छात्र नीरज से किसी बात को लेकर भिड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने नीरज की पिटाई शुरू कर दी। साथी छात्र रामजी, विपिन और शिवा बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसी के बीच रसोइयों ने भी ...