Balrampur News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलरामपुर, सितम्बर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजन के अनुसार 25 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे युवती घर से बाहर गई थी। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गया है। परिजन ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मामले की जांच की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.