बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर के खुले बरामदे में बैठने वाले अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में शनिवार को अहम पहल हुई। जिला बार एसोसिएशन की ओर से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बरामदे में पर्दा लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया। इसके पूरा होने पर दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को धूप, बारिश और तेज हवा से राहत मिलेगी, वहीं न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय तिवारी ने बताया कि नवीन दीवानी न्यायालय भवन बनने के बावजूद अधिवक्ताओं के लिए अलग चैंबर या पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं है। अधिकांश अधिवक्ता खुले बरामदे में ही मुवक्किलों से मुलाकात, मुकदमों की तैयारी और अन्य न्यायिक कार्य करते हैं। बरसात में पानी की ...