Balrampur News: नवागत एसपी ने संभाली बलरामपुर पुलिस की कमान
बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान शनिवार को नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने संभाल ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे नवागत एसपी ने गार्द की सलामी ली और विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी ली। एसपी ने अधिकारियों से थाना स्तर पर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं व कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रमुख मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। नवागत एसपी ने पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.