बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। आंधी-पानी के 19 दिन बाद भी तुलसीपुर फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। नवरात्र पर्व के पहले दिन पूजा पंडालों में अंधेरा छाया रहा। इससे ग्रामीणों और पूजा समितियों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में 20 घंटे बिजली देने का सरकारी दावा हकीकत से दूर है। वहीं दूसरी ओर बिजली न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योग धंधे ठप पड़े हुए हैं, इससे लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: अंधेरे में गांव, बहाली के दावे बेअसर तराई क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुदर्शनजोत समेत कई गांवों में आंधी-पानी के दौरान बिजली के खंभे और तार गिर ग...