Balrampur News: नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को यूपी-112 ने बचाया
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पिपरा घाट पर नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला की यूपी-112 पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ से जान बचा ली। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार 29 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि पिपरा घाट पर एक महिला नदी में कूदने जा रही है। सूचना मिलते ही पीआरवी 6977 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए आसपास मौजूद लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर यूपी-112 टीम ने त्वरित कार्रवाई की। महिला को समझाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस टीम की इस तत्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.