Balrampur News: नगर में पहुंचे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। श्रावण मास की शिवरात्रि यानी तेरस के पावन अवसर पर सोमवार को नगर के प्राचीन श्री दुःखहरण नाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब चार बजे से भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान नगर में भारी संख्या में कांवड़ यात्री जलाभिषेक करने पहुंचे। नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने पूरी आस्था के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। तेरस पर्व पर शिवभक्तों ने परंपरागत रूप से कांवड़ यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं के अलग-अलग जत्थे पिपरा घाट और सिंगारजोत घाट पहुंचे, जहां राप्ती नदी से पवित्र जल भरकर कांवड़िये पैदल श्री दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: घंटाघर पर भाजपा ने कांवड़ियों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.