Balrampur News: नगद, मिठाई और साड़ी भेंट कर महिला कर्मचारियों के प्रति जताया स्नेह
बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद बलरामपुर में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया गया। पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगरपालिका की महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला कर्मचारियों को नगद धनराशि, मिठाई और साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। नगरपालिका परिवार की महिला कर्मचारी पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उनके सम्मान व उत्साहवर्धन से कार्यस्थल पर अपनत्व की भावना मजबूत होती है। यह भी पढ़ें- Gridih News: पुलिसकर्मियों को बांधी गई राखी, दिया सुरक्षा व स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.