Balrampur News: नकद से स्पीड पोस्ट करने से इनकार, डिजिटल भुगतान की रखी शर्त
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: रेहरा बाजार, संवाददाता। रेहरा बाजार स्थित डाकघर में नकद भुगतान कर स्पीड पोस्ट कराने पहुंचे एक व्यक्ति को बिना डाक भेजे ही लौटना पड़ा। राजकुमार गुप्ता ने प्रभारी पोस्टमास्टर सचिन यादव पर नकद रुपये लेकर स्पीड पोस्ट करने से मना करने का आरोप लगाया है। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वह स्पीड पोस्ट कराने डाकघर पहुंचे थे। आरोप है कि प्रभारी पोस्टमास्टर ने नकद भुगतान स्वीकार करने से इनकार करते हुए फोन-पे या गूगल-पे से भुगतान करने को कहा। नकद रुपये होने और डिजिटल भुगतान में असमर्थता जताने के बावजूद उनका स्पीड पोस्ट नहीं किया गया। इस दौरान पोस्टमास्टर ने नई सरकारी गाइडलाइन का हवाला देने की बात कही। घटना के बाद नकद भुगतान पर रोक को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्गों, किसानों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.