Balrampur News: नकटी नाले में डूब रहे दो मासूमों को ट्रक चालक ने बचाया
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर कस्बे के बढ़नी रोड स्थित नकटी नाले में रविवार शाम दो मासूम बच्चे खेलते-खेलते गहरे पानी में डूबने लगे। इसी दौरान पुल से गुजर रहे एक सरदार ट्रक चालक की नजर पानी में डूबते बच्चों पर पड़ गई। चालक ने तत्काल ट्रक रोककर शोर मचाना शुरू किया। ट्रक चालक की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से दोनों बच्चों की जान बच गई। अस्पताल ले जाने के बाद एक बच्चे को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दूसरे को आईसीयू में रखा गया है। बढ़नी रोड पर नकटी नाले के पुल के पास राशिद खान ट्रैक्टर मिस्त्री हैं। वहीं पर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम को उनके दो छोटे बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों नाले की ओर चले गए और अचानक गहरे पानी में उतर गए। गहरे पानी में पहुंचते ही दोनों बच्चे ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.