बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा बलрамपुर कान्हा की भक्ति में डूबा नजर आया। शहर से लेकर गांवों तक मंदिरों, धार्मिक स्थलों, पुलिस लाइन और थानों के साथ घर-घर आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जिले में इस बार करीब 343 झांकियां सजाई गईं। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और सजावटी रोशनी से मंदिरों व झांकी स्थलों की छटा देखते ही बनी। रात 12 बजते ही घंटे-घड़ियाल, शंखनाद और जय कन्हैया लाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के झारखंडी राधा-कृष्ण मंदिर, रानी तालाब हनुमान मंदिर, भगवतीगंज ठाकुरद्वारा समेत प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान किए गए। झारखंडी मंदिर में इस बार करीब नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन रखा गया, जिसमें श्रीमद्भागवत कथा, भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और भंडारे की व्यवस्था रही।...