Balrampur News: धोबहा नाले से युवती का शव बरामद
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: ललिया संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार चौकी अंतर्गत शिवानगर गांव के पास पहाड़ी नाला धोबहा में डूबी 19 वर्षीय युवती उर्मिला गुप्ता का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान गांव निवासी हवलदार गुप्ता की बेटी के रूप में हुई। बताया गया कि उर्मिला शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नाले के किनारे उसकी चप्पल मिलने पर परिजनों ने उसके नाले में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मथुरा बाजार चौकी प्रभारी एनके तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कराई। युवती के न मिलने पर एनडीआरएफ टीम को भी तलाश में लगाया गया। शनिवार से चल रहे अभियान के बाद रविवार को नाले से उसका शव बरामद हुआ। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.