Balrampur News: धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: देहात कोतवाली की पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी किया बरामद बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार तीन जून को जयनगरा नरायनपुर निवासी मीना देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने धारदार हथियार से उनके पति मुन्नालाल और देवर संतराम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.